फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Police hockey player dies during practice in Srinagar

श्रीनगर में प्रैक्टिस के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के हॉकी खिलाड़ी की मौत

Wed, 14 Jul 2021 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 12:05 AM IST
सार

टीम के एक खिलाड़ी ने बताया कि हर रोज की तरह खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में पहुंचे और वार्मअप के दौरान टीम के गोलकीपर रुपिंदर सिंह (24) ने दर्द की शिकायत की और अचानक से जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन
J&K Police hockey player dies during practice in Srinagar
रुपिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की हॉकी टीम के लिए खेलने वाले युवा खिलाड़ी की श्रीनगर के राजबाग इलाके में गिंदुन ग्राउंड में मंगलवार को प्रैक्टिस के दौरान मौत हो गई। टीम के एक खिलाड़ी ने बताया कि हर रोज की तरह खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में पहुंचे और वार्मअप के दौरान टीम के गोलकीपर रुपिंदर सिंह (24) ने दर्द की शिकायत की और अचानक से जमीन पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उसे श्रीनगर के पुलिस अस्पताल पहुंचाया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सिंघपोरा गांव के रहने वाले रुपिंदर के पिता भी जम्मू-कश्मीर पुलिस में थे और करीब दो वर्ष पहले उनकी ऑन-ड्यूटी मौत हुई थी।
विज्ञापन


एसआरओ केस के तहत रुपिंदर पहले बतौर फॉलोवर नियुक्त हुआ था और पुलिस की हॉकी टीम के लिए खेलता था। लेकिन हाल ही में करीब एक महीना पहले वो कांस्टेबल बना। वहीं रुपिंदर की इस तरह अचानक हुई मौत पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की हॉकी टीम काफी शोक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed