फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Leopard caught by forest department team in Budgam, this is the third leopard in two weeks

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में वन विभाग की टीम ने पकड़ा तेंदुआ, दो हफ्ते में यह तीसरा तेंदुआ

Fri, 18 Jun 2021 09:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 18 Jun 2021 09:25 PM IST
सार

खानसाहिब इलाके में लोगों की सूचना पर लगाए थे पिंजरे। दो हफ्ते में तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
 

विज्ञापन
J&K: Leopard caught by forest department team in Budgam, this is the third leopard in two weeks
बडगाम पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में वन्यजीव विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक एक तेंदुए को पकड़ लिया। डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। बडगाम में पिछले दो सप्ताह के भीतर पकड़ा गया यह तीसरा तेंदुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के कलशिपोरा खानसाहिब में कुछ दिन पहले लोगों ने वन्यजीव विभाग को इलाके में तेंदुए के होने की सूचना दी थी। तब से ही वन्यजीव विभाग ने अपनी टीमों को सतर्क कर दिया था। उनके द्वारा सर्विलांस बढ़ा दी गई थी और कुछ जगहों पर पिंजरे भी लगाए गए थे। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजे तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू रेलवे स्टेशन: तीन साल पहले 186 करोड़ का बजट हुआ था प्रस्तावित, अभी तक नहीं हुआ कुछ भी विकास कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को बेहोश कर उसे दाछिगाम नेशनल पार्क ले जाया गया, जहां डॉक्टरों कीनिगरानी में कुछ देर रखने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। बता दें कि खानसाहिब इलाके में पिछले दो सप्ताह के भीतर पकड़ा गया यह तीसरा तेंदुआ है।

इससे पहले 5 जून को खानसाहिब के खुडपोरा इलाके में भी एक तेंदुए को जिंदा पकड़ा गया था और उससे पहले बडगाम डीसी ऑफिस परिसर में भी एक तेंदुआ पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि इसी तेंदुए ने ओमपोरा में 4 साल की बच्ची को मार डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed