{"_id":"7bb54a4fc79e7f0f18cf6ed2db82fbe0","slug":"j-k-govt-to-begin-flood-relief-distribution-from-april-15-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह अप्रैल से बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी राहत: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह अप्रैल से बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी राहत: मुख्यमंत्री
पंद्रह अप्रैल से बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी राहत: मुख्यमंत्री
Updated Wed, 08 Apr 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह अप्रैल से रियासती सरकार बाढ़ पीड़ितों खासतौर से बीमा कवर में न रहने वाले बाढ़ प्रभावित व्यापारियों और बेसहारा लोगों को राहत वितरित करने का काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बुधवार को विधान परिषद में सदन को जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी उन्होंने इस संदर्भ में चर्चा की है और बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल मदद पहुंचाए जाने का मामला भी उठाया। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के समर्थन का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सितंबर 2014 में आई बाढ़ से प्रभावित व्यापारियों, जिनका बीमा कवर था, उन्हें तो कंपनियों से राहत मिल चुकी है। जिन छोटे व्यापारियों का बीमा कवर नहीं था, उन्हें अब तक कोई राहत प्रदान नहीं हुई है।
विज्ञापन
बेसहारा लोगों को भी मदद की दरकार है। रियासती सरकार पंद्रह अप्रैल से श्रीनगर में राहत वितरित करने का काम शुरू करेगी और प्राथमिकता के आधार पर इस काम को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेसहारा छोटे व्यापारियों को मदद पहुंचाए जाने से सरकार राहत वितरण की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि रियासती सरकार राज्य में ऐसी नीति बनाएगी कि बाढ़ जैसी आपदाओं को सहने लायक मकानों का निर्माण हो।