{"_id":"628ddc63b21da1186961ec3b","slug":"j-k-government-will-take-responsibility-for-the-education-of-rahul-bhat-s-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: राहुल भट की बेटी की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेगी जम्मू-कश्मीर सरकार- उप राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: राहुल भट की बेटी की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेगी जम्मू-कश्मीर सरकार- उप राज्यपाल
Wed, 25 May 2022 01:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 25 May 2022 01:06 PM IST
सार
उप राज्यपाल ने कहा कि सरकार पहले ही हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर चुकी है। प्रधानमंत्री पैकेज के कर्मचारियों के सभी प्रकार की शिकायतों तथा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को आतंकियों का शिकार बने कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट के दुर्गानगर स्थित आवास पर पहुंचकर परिवार के साथ संवेदना जताई। भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। राहुल की बेटी की पढ़ाई की जिम्मेदारी अब सरकार की है। प्रशासन परिवार के सदस्यों को हरसंभव मदद देगा। राहुल की आतंकियों ने 12 मई को बडगाम के चाडूरा में तहसील कार्यालय में घुसकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
उप राज्यपाल ने कहा कि सरकार पहले ही हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर चुकी है। प्रधानमंत्री पैकेज के कर्मचारियों के सभी प्रकार की शिकायतों तथा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उप राज्यपाल सचिवालय में इन कर्मचारियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष सेल का गठन किया गया है। एक नोडल अफसर की भी तैनाती की गई है जो रोजाना इन मुद्दों को देखेगा। पुलिस को भी हिदायत दी गई है कि इन कर्मचारियों की फूलप्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उप राज्यपाल के साथ मंडलायुक्त रमेश कुमार, एडीजीपी मुकेश सिंह तथा डीसी अवनी लवासा थीं।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि उप राज्यपाल ने सोमवार की देर शाम बडगाम के शेखपोरा पंडित कॉलोनी का दौरा कर धरनारत कर्मचारियों को आश्वस्त किया था कि उनकी समस्याओं, शिकायतों तथा सुरक्षा के मुद्दे का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की थी कि धैर्य रखें। कुछ लोग षडयंत्र कर रहे हैं। इनसे बचने की जरूरत है।
विज्ञापन