फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Encounter between terrorists and security forces in Shopian, Baramulla, Sopore

जम्मू-कश्मीर: 36 घंटे में सेना ने मार गिराए आठ आतंकी, मुठभेड़ अब भी जारी

Sat, 23 Mar 2019 01:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 23 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
J&K: Encounter between terrorists and security forces in Shopian, Baramulla, Sopore
प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में पिछले 36 घंटे के दौरान चार अलग-अलग मुठभेड़ों में आठ आतंकियों को मार गिराया इसमें बांदीपुरा के हाजिन में दो, शोपियां में दो, कलांतर में दो व सोपोर में दो आतंकी शामिल हैं। सोपोर को छोड़कर अन्य स्थानों पर आपरेशन पूरा हो गया है। सोपोर में सुरक्षा बलों को एक और आतंकी छिपा होने की आशंका है। मुठभेड़ स्थल से नागरिकों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है, 25 से 30 घरों की तलाशी का काम जारी है।  

विज्ञापन




हाजिर में दो लश्कर आतंकी ढेर
बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके के मीर मोहल्ला में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वीरवार सुबह तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें सेना की 13 आरआर, सीआरपीएफ़ और एसओजी शामिल थीं। तीसरे तलाशी अभियान के दौरान दो आतंकी घेरे में फंस गए। इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी अली भाई और हुबेब को मार गिराया गया। मलिक के अनुसार अली ने काफी समय से इलाके में दहशत फैलाई हुई थी, जिसके चलते स्थानीय लोग काफी परेशान थे। पिछले साल हाजिन और सुमबल इलाके में जितनी भी सिविलियन हत्याएं हुई हैं इन दोनों की उनमें संलिप्ता रही हैै। एसएसपी राहुल मलिक ने बताया कि अली का ट्रेडमार्क था वो एक बड़ी सी छुरी रखता था और उसी से गला काटता था। आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी कामयाबी है। इन दोनों का मारा जाना लश्कर के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि अली पिछले 2 से 3 वर्ष से उत्तरी कश्मीर के अलग-अलग जिलों में ऑपरेट कर रहे थे।
विज्ञापन


बारामुला में जैश के दो आतंकी ढेर
बारामुला के कलांतर के पायीन में सेना की 52 आरआर, 29 आरआर, पैरा कमांडो, सीआरपीएफ़ और एसओजी द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मार गिराए गए, जिनमें सोपोर का आमिर रसूल और एक पाकिस्तानी आतंकी शामिल है। जबकि इस मुठभेड़ में सेना के 3 पैरा कमांडो घायल हुआ। मुठभेड़ के दौरान उत्पन्न हुई कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटते समय पुलिस के डीएसपी (एचक्यू) बारामुला जावेद अहमद और 3 जवान भी घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोपोर में दो आतंकी मारे गए
सोपोर के वारपोरा में भी एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी के मारे गए हैं। इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से थोड़ी दूर पुलिस पार्टी पर हुए ग्रेनेड हमले में एसएचओ डंगीवचा मुदस्सिर गिलानी समेत 2 पुलिस कर्मी घायल हुए। यहां देर रात तक तीसरे आतंकी की तलाश में आपरेशन जारी है।

शोपियां में भी दो आतंकी मारे गए
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के रत्नीपोरा गांव में भी वीरवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को मार गिराया गया। इनमें जैश का शौकत शेख (पाकिस्तानी)  व एक स्थानीय आतंकी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed