{"_id":"66f6a7096ae55e7cbf0198e7","slug":"j-k-election-modi-s-willpower-and-amit-shah-s-strategy-nullified-article-370-said-jp-nadda-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Election: मोदी की इक्षाशक्ति और अमित शाह की रणनीति ने धारा 370 को धारासाही कर दिया, बोले जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Election: मोदी की इक्षाशक्ति और अमित शाह की रणनीति ने धारा 370 को धारासाही कर दिया, बोले जेपी नड्डा
Fri, 27 Sep 2024 06:09 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:09 PM IST
सार
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू-कश्मीर की बिलावर में जनसभा में कहा, धारा 370 हटने से कश्मीर मुख्यधारा में आया है, और मोदी सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : @BJP4India
विस्तार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज बिलावर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, अब कश्मीर मुख्यधारा में आ चुका है और हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना है।
विज्ञापन
नड्डा ने पूर्व की सरकारों पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस और एनसी ने हमेशा जम्मू के लोगों के साथ दगा किया है, जबकि भाजपा और जनसंघ हमेशा इस धरती के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने धारा 370 के खिलाफ आवाज उठाई थी और अब पीएम मोदी और अमित शाह की नेतृत्व में इसे समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज श्रीनगर की घाटी में मतदान प्रतिशत बढ़कर 58% और 60% तक पहुंच गया है, जो पहले केवल 8% था। लोग निडर होकर वोट डाल रहे हैं, यह लोकतंत्र की जीत है। नड्डा ने उल्लेख किया कि धारा 370 के हटने के बाद अब पश्चिमी पाकिस्तान से आए शरणार्थी और अन्य समुदाय, जैसे वाल्मीकि और दलित, अब चुनाव में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा, अब हमारे गुर्जर बकरवाल और पहाड़ी भाई भी वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार रखते हैं।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जबकि कांग्रेस और एनसी का एकमात्र लक्ष्य अपने परिवारों को बचाना है, मोदी जी का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को आगे बढ़ाना है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विकास की नई दिशा की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह चुनाव एक नई शुरुआत है। इस जनसभा में भाजपा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया और लोगों से मोदी सरकार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।