फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Election Date Elections will be held in Jammu and Kashmir next month

Jammu-Kashmir Election: अगले महीना जम्मू-कश्मीर में होगा चुनाव, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया एलान

Mon, 05 Aug 2024 06:48 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, जम्मू-कश्मीर
पीटीआई, जम्मू-कश्मीर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Aug 2024 06:48 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी जम्मू-कश्मीर में भाजपा के चुनाव प्रभारी भी हैं। वह जम्मू के बाना सिंह स्टेडियम में अनुच्छेद-370 निरस्त होने की पांचवीं वर्षगांठ पर पार्टी द्वारा आयोजित 'एकात्म महोत्सव' रैली को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान ही वह बोले कि विधानसभा चुनाव सितंबर में होंगे

विज्ञापन
J&K Election Date Elections will be held in Jammu and Kashmir next month
जम्मू चुनाव 2024 - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगले महीने यानी सितंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केंद्र शासित प्रदेश में लोग विकास कार्यों की गति को बनाए रखने और आतंकवाद के खत्मे के लिए भाजपा को वोट दें।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पांच साल पूर्व आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने धारा 370 को रद्द किया था। इससे जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई की गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम लगी है। 

विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी जम्मू-कश्मीर में भाजपा के चुनाव प्रभारी भी हैं। वह जम्मू के बाना सिंह स्टेडियम में अनुच्छेद-370 निरस्त होने की पांचवीं वर्षगांठ पर पार्टी द्वारा आयोजित 'एकात्म महोत्सव' रैली को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान ही वह बोले कि विधानसभा चुनाव सितंबर में होंगे और हमें विश्वास है कि धारा 370 को रद्द करके और संविधान को जम्मू-कश्मीर तक विस्तारित करके पार्टी द्वारा लाए गए बदलावों को देखते हुए लोग भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed