{"_id":"64cea9a3bbe9ebf772069386","slug":"j-k-earthquake-tremors-in-gulmarg-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K : गुलमर्ग में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K : गुलमर्ग में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग
Sun, 06 Aug 2023 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:27 AM IST
सार
रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप के ये झटके शनिवार की सुबह 8:36 बजे महसूस किए गए। झटके लगने से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग इलाके में शनिवार को भूकंप के भारी झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप के ये झटके शनिवार की सुबह 8:36 बजे महसूस किए गए। झटके लगने से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग से करीब 184 किलोमीटर दूर और पृथ्वी की सतह से 129 किलोमीटर नीचे था। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस साल 2023 में जून से लेकर अभी तक जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग तीव्रता के 12 भूकंप आ चुके हैं। इससे पहले पिछले महीने ही 10 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के डोडा में 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
वहीं, डोडा में ही 13 जून को भी भूंकप आया था और उसकी तीव्रता 5.4 मापी गई थी। 13 जून के भूकंप में दर्जनों इमारतों और घरों में दरारें देखने को मिलीं थी। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बृहस्पतिवार तड़के 4:17 बजे भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 रही थी।
विज्ञापन