ड्यूटी पर जाम छलकाते मिले डाक्टर और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने रविवार को पीएचसी टिकरी (जिला उधमपुर) में औचक छापेमारी कर गैरहाजिर एक डाक्टर को निलंबित करने के साथ एनआरएचएम की एक डाक्टर को बर्खास्त कर दिया।
पीएचसी में ड्यूटी पर शराब पीते दो चिकित्सा कर्मियों को निलंबित करने के साथ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। मौके से दो अन्य कर्मी फरार हो गए।
पीएचसी गढ़ी में ड्यूटी से गैरहाजिर डाक्टरों सहित पैरा मेडिकल के 16 मुलाजिमों के साथ बीएमओ विजय वसोत्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार सभी मामलों में जांच चल रही है।
शराब पीते पकड़े दो चिकित्सा कर्मी निलंबित
स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार शाम को पीएचसी टिकरी में छापा मारा। यहां ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर डा. शिवानी को निलंबित और एनआरएचएम में डा. शिखा को बर्खास्त कर दिया गया।
पीएचसी में ही ड्यूटी पर शराब का सेवन कर रहे फार्मासिस्ट लक्ष्मी दुबे और एनओ अशोक कुमार को निलंबित कर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। इस दौरान डेंटल टेक्निशियन भूपेंद्र सिंह और राकेश कुमार फरार हो गए। स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित पुलिस से अन्य दोषी कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा पीएचई गढ़ी में सिर्फ एक फार्मासिस्ट ही ड्यूटी पर पाया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान डाक्टर और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ रोस्टर के तहत दूसरे रिलीवर के न पहुंचने तक स्टेशन न छोड़ें।