फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Demonstration of contract para medical personnel at GMC, sloganeering in hospital premises till late night

जम्मू-कश्मीर: जीएमसी में अनुबंध पैरा मेडिकल कर्मियों का प्रदर्शन, देर रात तक अस्पताल परिसर में नारेबाजी

Thu, 30 Sep 2021 10:23 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 30 Sep 2021 10:23 AM IST
सार

इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज के तहत कल सैकड़ों अनुबंध कर्मियों की सेवाएं समाप्त होंगी। कोविड की दूसरी लहर के दौरान केंद्रीय योजना के तहत जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में करीब 600 पैरा मेडिकल चिकित्सा कर्मियों की तीन माह के लिए अनुबंध सेवाएं ली गई थीं।

विज्ञापन
J&K: Demonstration of contract para medical personnel at GMC, sloganeering in hospital premises till late night
जीएमसी में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज के तहत लगे अनुबंध सैकड़ों पैरा मेडिकल कर्मियों ने बुधवार की रात जीएमसी में जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र के उक्त पैकेज के तहत जीएमसी सहित अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में करीब 600 अनुबंधित पैरा मेडिकल कर्मियों की सेवाएं 30 सितंबर को समाप्त हो रही है। इन सेवाओं का विस्तारीकरण न किए जाने के विरोध में विफरे कर्मियोंने बुधवार रात को कामकाज बंद कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों में अनुबंध कर्मियों की सेवाओं का विस्तारीकरण किया गया है, लेकिन यहां अधिकारी इसको नजरअंदाज कर रहे हैं। देर रात तक सैकड़ों कर्मी अस्पताल परिसर में धरना देकर बैठे हुए थे। कोविड की दूसरी लहर के दौरान केंद्रीय योजना के तहत जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में करीब 600 पैरा मेडिकल चिकित्सा कर्मियों की तीन माह के लिए अनुबंध सेवाएं ली गई थीं। धरने पर बैठे पैरा मेडिकल कर्मियों ने कहा कि कोविड के दौरान स्थायी कर्मियों के साथ उन्होंने गंभीर परिस्थितियों में बेहतर सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन


कई बार कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी ली गई। लेकिन अब उनकी सेवाएं समाप्त करने का आदेश दिया गया है। इससे सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। कई राज्यों और प्रदेश के जिलों में उक्त पैकेज योजना का विस्तार किया गया है, लेकिन जीएमसी में उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का अभी खतरा बरकरार है, जिससे प्रदेश प्रशासन को हस्तक्षेप करके उनकी सेवाओं को बहाल रखा जाना चाहिए। उनकी सेवाएं खत्म करने से बेरोजगारी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अल्ताफ बुखारी बोले: राजनीतिक स्वार्थ के लिए दलों ने लोगों में बढ़ाई दूरिया

केंद्रीय पैकेज के तहत तीन माह का अनुबंध था-प्रिंसिपल
जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डा. शशि सूदन का कहना है कि इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज के एसोसिएटेड अस्पतालों में करीब 500-600 पैरा मेडिकल कर्मियों की तीन माह के अनुबंध पर नियुक्ति की गई थी, जिनका समय 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। इस स्टाफ से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से चलाने में मदद मिल रही थी, लेकिन सरकार के पैकेज के तहत इनका अनुबंध तीन माह का ही है। सरकार को दोबारा ऐेसे कर्मियों की सेवाएं लेने के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed