फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Conspiracy to blow up military vehicle in Bandipora foiled

जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में सैन्य वाहन को उड़ाने की साजिश नाकाम, आतंकियों की तलाश में चला अभियान

Fri, 28 Oct 2022 02:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 02:32 AM IST
सार

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अलूसा इलाके में कम क्षमता का विस्फोट हुआ। यह विस्फोट उस वक्त हुआ जब इलाके से सेना के वाहर गुजर रहे थे। आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
J&K: Conspiracy to blow up military vehicle in Bandipora foiled
श्रीनगर में सुरक्षाबल। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के अलूसा इलाके में विस्फोट कर सैन्य वाहन को उड़ाने की आतंकियों की साजिश नाकाम हो गई। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अलूसा इलाके में कम क्षमता का विस्फोट हुआ।

विज्ञापन


यह विस्फोट उस वक्त हुआ जब इलाके से सेना के वाहर गुजर रहे थे। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन

कुलगाम में मारे आतंकी की शिनाख्त नहीं

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में वीरवार की शाम हुई संक्षिप्त मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। कौसरनाग इलाके के अष्ठान मार्ग पर आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हुई गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया। उससे हथियार बरामद किए गए हैं। फिलहाल मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 

बाड़ी ब्राह्मणा में गजनवी फोर्स ने लगाए चेतावनी भरे पोस्टर

जिले के बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में तीन स्थानों पर वीरवार को आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के पोस्टर चस्पा मिले। पुलिस के पहुंचने से पहले ही इन पोस्टरों को स्थानीय लोगों द्वारा हटा लिया गया था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को मौके से पोस्टर नहीं मिले।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की

पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि बाड़ी ब्राह्मणा म्यूनिसिपल पार्क, पशुपालन और डेयरी विभाग पुरमंडल मोड और तरोड़ क्षेत्र में देश विरोधी पोस्टर लगे हैं।

उर्दू और अंग्रेजी में भड़काऊ बयानबाजी की 

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि तीनों ही स्थानों से पोस्टर हटा दिए गए थे। उर्दू और अंग्रेजी में भड़काऊ बयानबाजी की गई थी। सूचना के बाद तीनों स्थानों पर दिनभर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed