फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: bus full of devotees overturned in Katra, many injured

J&K : कटड़ा में श्रद्धालुओं से भरी बेकाबू बस पलटी, 10 घायल, रामबन में भी ऐसा ही हादसा, 9 छात्र जख्मी

Fri, 14 Apr 2023 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा/रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा/रामबन Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 01:57 AM IST
सार

हादसा तीखे मोड़ पर वाहन चालक के नियंत्रण खोने से हुआ। इसमें करीब दस लोग घायल हो गए। सभी लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे थे।

विज्ञापन
J&K: bus full of devotees overturned in Katra, many injured
demo pic...

विस्तार

धर्मनगरी कटड़ा से चार किलोमीटर दूर नोमाई क्षेत्र में कटड़ा से दिल्ली जा रही बस (एचआर 38- 0111) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा तीखे मोड़ पर वाहन चालक के नियंत्रण खोने से हुआ। इसमें करीब दस लोग घायल हो गए। सभी लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। घायलों को लोगों और पुलिस की मदद से कटड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दिल्ली, यूपी और बिहार के रहने वाले हैं। हादसे के बाद ड्राइवर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा देर शाम करीब सात बजे हुआ। घायलों में आठ उत्तर प्रदेश, एक बिहार और एक दिल्ली का रहने वाला है। घायलों में से एक को जम्मू रेफर कर दिया गया है। उसकी पहचान दीपक कौशिक (32) पुत्र मनोहर कौशिक निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसे जम्मू के मेडिकल कालेज मे रेफर कर दिया गया है। बाकी के 9 घायलों का इलाज कटड़ा के अस्पताल में ही चल रहा है। 
विज्ञापन


उनकी पहचान भूमि शर्मा (23) पत्नी अजय शर्मा निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश, अजय शर्मा (28) पुत्र राम मनोहर हाथरस, धीरज मिश्रा (27) पुत्र अशोक कुमार निवासी हाथरस, वंश (11) निवासी हाथरस, अनिता सिंह (28) पत्नी विनोद निवासी हाथरस, सलेश पाठक (30) पुत्र प्रमोद पाठक निवासी हरदेव नगर दिल्ली, अतुल चौधरी (30) पुत्र दलीप चौधरी निवासी भागलपुर बिहार, अनु (30) पत्नी दीपक निवासी हाथरस, रितू (35) पत्नी अमित निवासी हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबन में हाईवे पर बस पलटने से नौ छात्र घायल
रामबन के सेरी इलाके में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू जाने वाली एक बस पलट गई। हादसे में एनआईआईटी श्रीनगर के नौ छात्र घायल हो गए। हादसे के समय बस में 48 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों को जिला अस्पताल रामबन में स्थानांतरित कर दिया गया। सोनू यादव (18) निवासी डेरोली तहसील नारनोह जिला सुंदरगढ़ हरियाणा को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।


आठ घायलों की पहचान साहिल (19) निवासी बहादुरगढ़ जिला हरियाणा, विनीत कुमार (20) निवासी टुटाटे जिला सुंदरगढ़ हरियाणा, सुब्रत (18) निवासी सतवारी जम्मू, शौर्य पांडे (19) निवासी बल्ला सेवर छत्तीसगढ़, साहिल कुमार (19) निवासी राजस्थान, सचिन शाशन (19), राजन सिंह (19) निवासी हरियाणा और उबैद (20).निवासी बनिहाल शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed