{"_id":"5ad3e3854f1c1b350a8b4ba0","slug":"j-k-bjp-prepared-of-dalit-legislator-card-pathania-and-manayal-in-the-race-of-become-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: दलित विधायक का कार्ड खेलने की तैयारी में भाजपा, पठानिया और मनयाल मंत्री बनने की दौड़ में आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: दलित विधायक का कार्ड खेलने की तैयारी में भाजपा, पठानिया और मनयाल मंत्री बनने की दौड़ में आगे
संजीव दुबे, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 16 Apr 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
विधायक देवेंद्र मनयाल और आरएस पठानिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ कांड में चंद्र प्रकाश गंगा और चौधरी लाल सिंह के मंत्रिपद से इस्तीफे के बाद भाजपा अब दलित कार्ड खेलने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार भाजपा दलित विधायक को मंत्री बनाकर अपनी छवि सुधारने की कोशिश करेगी। इसके लिए सांबा विधानसभा क्षेत्र से दलित विधायक डॉ. देवेंद्र मनयाल को भाजपा मंत्री बना सकती है।
विज्ञापन
दो नए मंत्रियों की दौड़ में रामनगर के विधायक आरएस पठानिया और मनयाल सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, इस फेहरिस्त में कठुआ के विधायक राजीव जसरोटिया, मढ़ के सुखनंदन चौधरी, खौड़ के विधायक डा. कृष्ण भगत और नौशेरा से विधायक रविंद्र रैणा भी शामिल हैं। दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भाजपा अब इनकी जगह भरने के लिए नाम तय करने में जुट गई है।
विज्ञापन
आगामी दिनों में विधायक दल और कोर ग्रुप की बैठक में नाम शार्ट लिस्ट किए जाएंगे। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा नई दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महासचिव राम माधव से शार्ट लिस्ट किए गए नामों की सूची सौंपेंगे। नए मंत्रियों के साथ ही एक राज्य मंत्री को कैबिनेट मंत्री बनाने का नाम भी भाजपा तय कर रही है। वर्तमान में महबूबा मंत्रिमंडल में भाजपा के तीन राज्य मंत्री हैं। इनमें परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुनील शर्मा, शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी और वित्त राज्य मंत्री अजय नंदा शामिल हैं। इनमें से कैबिनेट मंत्री बनने की दौड़ में सुनील शर्मा अन्य से आगे हैं।
विज्ञापन
मंत्रियों में फेरबदल भी करने की तैयारी
पिछले काफी अर्से से अटकलों के बावजूद लटके भाजपा के मंत्रियों में फेरबदल को भी लगे हाथ अंजाम दिया जा सकता है। प्रदर्शन व आकांक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए मंत्रियों को भाजपा संगठन में ला सकता है और संगठन में काम कर रहे कई विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है ताकि शपथ ग्रहण समारोह में एक साथ नई छवि लेकर भाजपा सरकार में आए।