{"_id":"5d04fc858ebc3e253a1fba8d","slug":"j-k-bank-has-suspended-two-senior-officials-for-leaking-acb-letter-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर एंटी करप्शन ब्यूरो का पत्र लीक करने के आरोप में जेके बैंक के दो अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर एंटी करप्शन ब्यूरो का पत्र लीक करने के आरोप में जेके बैंक के दो अधिकारी निलंबित
Sat, 15 Jun 2019 08:00 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 15 Jun 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बैंक
- फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर बैंक ने सोशल मीडिया पर एसीबी पत्र लीक करने के मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट एचआर इम्तियाज अहमद खान और एग्जीक्यूटिव एचआर जाहिद इदरिस शामिल हैं।
विज्ञापन
आपकी जानकारी के लिए बता दें जम्मू-कश्मीर बैंक में फर्जी नियुक्तियों की जांच चल रही है। इस बाबत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बैंक के मुख्यालय में छापा भी मार चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें एसीबी राज्य में पीडीपी-भाजपा सरकार के दौरान राजनीतिक हस्तक्षेप पर की गई लगभग 1200 नियुक्तियों से संबंधित रिकॉर्ड की छानबीन में जुटी है। यह सभी नियुक्तियां बैंक के तत्कालीन चेयरमैन परवेज अहमद के कार्यकाल के दौरान हुई थीं।
विज्ञापन
फिलहाल परवेज अहमद को पद से हटा जा चुका है। अब उनकी जगह आरके छिब्बर इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बैंक में की गई इन अवैध और फर्जी नियुक्तियों के संबंध में एक शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ब्यूरो ने मामला दर्ज किया था।