फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k bank give devedant of 129 crore

जेएंडके बैंक ने सरकार की झोली में डाले 129 करोड़

Fri, 17 Oct 2014 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 17 Oct 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
j&k bank give devedant of 129 crore

जेएंडके बैंक ने शुक्रवार को सरकार को 128.88 करोड़ रुपये डिविडेंट के रूप में दिए। बैंक में 53 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली रियासती सरकार को यह चेक बैंक के चेयरमैन सह सीईओ मुश्ताक अहमद ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को सौंपा।

विज्ञापन


इसके अलावा बैंक ने बाढ़ आपदा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में पांच करोड़ रुपये का योगदान किया। इस मौके पर बैंक के चेयरमैन ने कहा कि 1938 से अब तक बैंक ने सरकार को 713.19 करोड़ रुपये डिविडेंट के रूप में दिए हैं, जिसमें से 411 करोड़ रुपये सिर्फ पिछले चार सालों में दिए गए।
विज्ञापन


रिलीफ फंड के लिए पांच करोड़ रुपये का चेक देते हुए चेयरमैन ने कहा कि जल्द ही पांच करोड़ का एक और चेक फंड में दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री व अन्य मेहमानों को बैंक की सालाना रिपोर्ट भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन ने कहा कि बाढ़ आपदा के बाद बैंक की ओर से मेडिकल कैंप लगाकर मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। बाढ़ प्रभावित व्यापारियों, उद्यमियों और दुकानदारों के लिए विशेष पैकेज पारित कर दिया गया है, जिसे जल्द बांटा जाएगा। इस मौके पर वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर, मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे, प्रधान सचिव (वित्त) बीबी व्यास और सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed