11 हजार फीट पर नारी शक्ति की मिसाल: आईटीबीपी महिला खिलाड़ियों ने नेशनल आइस हॉकी र्स्पधा जीती, दर्शक रोमांचित
अपनी तरीके की यह अनोखी प्रतियोगिता को बल की महिला खिलाड़ियों ने पहली बार जीता है। पांच फरवरी को आईटीबीपी ने पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती थी I
विस्तार
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की केंद्रीय महिला आइस हॉकी टीम ने लेह-लद्दाख में आयोजित सीनियर नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप फॉर वूमेन-2023 जीत ली है। आईटीबीपी की टीम ने फाइनल में लद्दाख को 2-1 से हराया।
यह पहली बार है कि बल की महिला खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप को जीता है। पांच फरवरी को आईटीबीपी ने पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती थी I लद्दाख के आइस हॉकी रिंक में आयोजित इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश की शीर्ष टीमों ने भाग लिया।
जो सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात हैं। हिमाचल की महिला टीम को कांस्य पदक मिला है। इस रोमांचक मुकाबले का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। कांस्य पदक के लिए हिमाचल का मैच दिल्ली के साथ होना था।
बारिश होने की वजह से अंकों के आधार पर हिमाचल की टीम को कांस्य पदक दिया गया। सेमीफाइनल मुकाबले में यूटी लद्दाख की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला 6-0 से जीता। दूसरे सेमीफाइनल में आईटीबीपी ने दिल्ली को हराया।
इस राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता में तेलंगाना, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, आईटीबीपी, यूटी लद्दाख और महाराष्ट्र की टीम ने अपना दमखम दिखाया। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने कहा कि साहसिक खेलों में आईटीबीपी का अनोखा कीर्तिमान है।