{"_id":"649750749a740e0e5f04d506","slug":"irrigation-problem-rspura-news-c-10-1-147190-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किसानों के साथ बारिश न सिंचाई विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किसानों के साथ बारिश न सिंचाई विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान लगाने के लिए नहीं मिल रहा पानी, बिजली की भी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आरएस पुरा के बासमती चावल की दुनिया में एक पहचान है। इसके बावजूद किसान समय से पानी न मिलने पर फसल नहीं लगा पा रहे। किसान मनदेव सिंह का कहना कि नहर का पानी तो मिल नहीं रहा। जिन किसानों ने पंपसेट लगाए हैं, उन्हें भी पर्याप्त बिजली न मिलने से काम में नहीं लिया जा रहा। बिजली विभाग दो घंटे के बाद कट लगा देता है, जिससे सिंचाई हो ही नहीं पा रही।
बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिलकर जरूरत के मुताबिक नहर में पानी छोड़ने की मांग की थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी विभाग ने जरूरत के मुताबिक पानी नहीं छोड़ा। इससे धान तो लग ही नहीं पा रहा, पशुओं के लिए लगाया चारा भी सूख रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग को चेतावनी दी कि अगर एक-दो दिन में पानी नहीं छोड़ा गया तो आरएस पुरा में सिंचाई कार्यालय का घेराव करेंगे। किसान बाबा राम का कहना है कि इस वक्त किसानों को नहर के पानी की बहुत जरूरत है। किसान धान की फसल लगाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, लेकिन पानी न मिलने से निराश हैं। सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है। लेकिन, हालत यह है कि न तो सुचारू बिजली मिल रही और न ही नहर का पानी।
किसान नेता सुभाष दषगोत्रा का कहना है कि कई किसानों ने धान की पनीरी लगाई है। लेकिन, पर्याप्त पानी न मिलने पर पनीरी निकालनी पड़ी। विभाग के अधिकारियों से जब फोन पर बात करना चाहें तो वे फोन ही नहीं उठाते। उन्होंने उप राज्यपाल प्रशासन से आग्रह किया कि विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसान धान की रोपाई कर सकें।