{"_id":"5fdc48ff8ebc3e3c8f32f173","slug":"irfan-ahmed-join-terrorist-organization-missing-from-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर से लापता इरफान आतंकी संगठन में हुआ शामिल, घरवालों से बोला- मुझे मत ढूंढना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर से लापता इरफान आतंकी संगठन में हुआ शामिल, घरवालों से बोला- मुझे मत ढूंढना
Fri, 18 Dec 2020 11:45 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के नाटीपोरा इलाके के रहने वाले दो युवा अपने-अपने घरों से लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार नाटीपोरा का इरफान अहमद सोफी पुत्र नज़ीर अहमद सोफी और बिलाल मंजूर भट पुत्र मंजूर अहमद भट 14 दिसम्बर से अपने घर से लापता हैं।
विज्ञापन
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बिलाल की हाल ही में सगाई हुई थी और वो क्रॉकरी डीलर था जबकि इरफान एक ऑटो चालक। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बच्चे गत सोमवार से लापता है और उनका कोई आता पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस स्टेशन छानपोरा में लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कारवाई है।
विज्ञापन
इस बीच एक ऑडियो वायरल हुआ है जोकि इरफान का बताया जा रहा है। जिसमें वह अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से कह रहा है कि मुझे न ढूंढें। मैं आतंकवाद में शामिल हो चुका हूं। हमारी लड़ाई जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ है। मैंने परवेज़ का वीडियो देखा जिसमें उसने कहा कि आतंकी उसे मारने आए थे लेकिन वो गलत है। हम उसके पीएसओ को मारने गए थे। एक पीएसओ मिला उसे मार दिया। अगर परवेज़ को मारना होता तो वह बाएं हाथ का खेल था।
विज्ञापन