{"_id":"5b4241c44f1c1bb2288b550c","slug":"ips-officer-s-brother-made-hizbul-terrorist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस अधिकारी का भाई बना आतंकी, हिजबुल मुजाहिदीन ने सोशल मीडिया पर जारी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस अधिकारी का भाई बना आतंकी, हिजबुल मुजाहिदीन ने सोशल मीडिया पर जारी की तस्वीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में एक आईपीएस अधिकारी का भाई आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। वह बीयूएमएस का छात्र है। आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर हिजबुल मुजाहिदीन ने इसकी जानकारी दी। युवा आतंकी की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जारी की गई है। इसमें उसका रैंक, हाथ में एके 47 नजर आ रही है।
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से कई अन्य आतंकियों की फोटो भी जारी की गई है। बरसी पर भर्ती की गई नई फौज की फोटो जारी कर उसने यह संदेश देने की कोशिश की है कि बुरहान उनका हीरो था।
विज्ञापन
शोपियां जिले के रहने वाले शमसुल हक मेंगनू जकूरा के सरकारी कॉलेज में बीयूएमएस का छात्र है। वह मई में अपने घर से लापता हो गया था। उसका भाई 2012 बैच का आईपीएस अधिकारी है और वह इस समय नॉर्थ ईस्ट में तैनात है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। 25 मई, 2018 को वह हिजबुल में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
नया ट्रेंड बनाया
पहले युवाओं को आतंकी बनाना फिर उनकी फोटो बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करना, यह ट्रेंड कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन ने इन दिनों अपनाया है। खासकर पढ़े- लिखे युवकों को जब आतंकी संगठन में शामिल किया जाए तो ऐसा किया जाता है। पिछले कुछ महीनों में हिजबुल में शामिल होने वाले पढ़े लिखों में शमसुल का नाम शामिल हो गया है। वह अब तक चौथा सबसे अधिक पढ़ा-लिखा आतंकी है।
इस साल 50 से अधिक भर्ती
इस साल छह महीनों के भीतर 50 से अधिक कश्मीरी युवक हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गए हैं, जो सुरक्षा बलों के लिए एक बहुत बड़ा धक्का है। तमाम कोशिशों के बाद भी सरकार युवाओं को आतंकी बनने से नहीं रोक पा रही।
इस साल 50 से अधिक भर्ती
इस साल छह महीनों के भीतर 50 से अधिक कश्मीरी युवक हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गए हैं, जो सुरक्षा बलों के लिए एक बहुत बड़ा धक्का है। तमाम कोशिशों के बाद भी सरकार युवाओं को आतंकी बनने से नहीं रोक पा रही।