फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ipl: pace boller jammu kashmir

Jammu News: आईपीएल में मैदान से लेकर नेट तक दिखेगा जम्मू-कश्मीर की पेस बैटरी का दमखम

विज्ञापन
ipl: pace boller jammu kashmir
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में तेज गेंदबाज उमरान मलिक के सामने आने के बाद हर फ्रेंचाइजी की नजर जम्मू-कश्मीर से तेज गेंदबाजाें पर है। इसकी झलक आईपीएल के 16वें सीजन में दिख भी रही है। टीम के साथ नियमित गेंदबाज हो या फिर नेट गेंदबाज जम्मू-कश्मीर की पेस बैटरी का दमखम देखनेको मिल रहा है। उमरान मलिक और अविनाश सिंह के अलावा सात तेज गेंदबाज विभिन्न आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े हैं।
उमरान मलिक के आईपीएल और राष्ट्रीय टीम में शानदार प्रदर्शन के बाद जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजों में उम्मीद जगी है। जम्मू-कश्मीर की सीनियर टीम के पूर्व कोच दिलीप मेवड़ा ने बताया कि सफलता के लिए प्रेरणा की जरूरत है। उमरान के प्रदर्शन के बाद जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों को एक रास्ता दिखा है। हर कोई तेज गेंदबाज नहीं बन सकता है। 135 किलोमीटर की गति से गेंदबाजी करने में जम्मू-कश्मीर के युवा सक्षम हैं। मैं दो साल जम्मू में रहा हूं। इस दौरान देखा कि यहां युवा शारीरिक रूप से मजबूत और कम चोटिल होते हैं। आईपीएल में इतनी ज्यादा संख्या में युवा तेज गेंदबाजों का शामिल होना उनकी क्षमता को दिखाता है। अगर उचित प्रशिक्षण और खेल ढांचा मिले तो हर जिले से उमरान जैसे खिलाड़ी निकलेंगे। नेट गेंदबाज के रूप में जुड़े खिलाड़ियों के पास भी प्रतिभा को दिखाने का मौका है। उमरान मलिक भी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बतौर नेट गेंदबाज ही जुड़े थे, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा से न सिर्फ आईपीएल, बल्कि भारतीय टीम में भी जगह बनाई है।
विज्ञापन


इस बार आईपीएल में 13 खिलाड़ी
इस बार आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के 13 खिलाड़ी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पांच खिलाड़ी विभिन्न टीमों का हिस्सा हैं, जबकि सात बतौर नेट गेंदबाज के तौर पर विभिन्न टीमों के साथ जुड़े हैं। नेट गेंदबाजों को किसी टीम में खिलाड़ी के चोटिल होने पर शामिल किया जा सकता है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में एक ही प्रदेश के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खिलाड़ी चुने गए हैं नेट गेंदबाज
नेट गेंदबाज के चुने गए गेंदबाजों में मुंबई इंडिया में वसीम बशीर, लखनऊ सुपर जायंट्स में आब्दि मुश्ताक और मुजूतबा युसूफ, सीएसके में उमर नजीर और कोलकता नाइट राइडर में समीउल्लाह डार शामिल हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मोहम्मद ताहिर और आकिब नबी शामिल हैं।


फैन पार्क में लाइव दिख सकेंगे सेमीफाइनल और फाइनल मैच
जम्मू में पहली बार लोग बड़ी स्क्रीन में लाइव सेमीफाइनल और फाइनल का मुकाबला देख सकेंगे। बीसीसीआई पहली बार जम्मू में फैन पार्क बनाने जा रहा है। 28 मई को फाइनल मुकाबला होगा, जिसमें विभिन्न तरह की मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed