{"_id":"620a34e3539a38770f2eed7a","slug":"ipl-kashmir-cricketer-rasik-salam-bought-by-kolkata-natt-riders-for-20-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल: 20 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स के हुए रसिक सलाम, जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी होंगे इसमें शामिल होने वाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल: 20 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स के हुए रसिक सलाम, जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी होंगे इसमें शामिल होने वाले
Mon, 14 Feb 2022 04:25 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 14 Feb 2022 04:25 PM IST
सार
आईपीएल की नीलामी में जम्मू-कश्मीर से 11 खिलाड़ी शामिल थे। इसमें पूर्व कप्तान परवेज रसूल, मुजतबा यूसुफ, आबिद मुश्ताक, हिनान मलिक, नसीर लोन, आकिब नबी, फैजल रशीद, कामरान इकबाल और रसिक सलाम को खरीदार नहीं मिले।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहले मुंबई का हिस्सा रह चुके दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के तेज गेंदबाज रसिक सलाम को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। अब्दुल समद और उमरान मलिक के बाद रसिक सलाम इस आईपीएल में खेलने वाले प्रदेश से तीसरे खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
2019 में मुंबई इंडियन ने भी रसिक को 20 लाख रुपये में खरीदा था
आईपीएल नीलामी के दूसरे और अंतिम दिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने रसिक सलाम को 20 लाख की बेस प्राइज में खरीद लिया। इससे पहले भी 2019 में मुंबई इंडियन ने भी रसिक को 20 लाख रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2022 में अब जम्मू-कश्मीर के तीन खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
आईपीएल की नीलामी में जम्मू-कश्मीर से 11 खिलाड़ी
इसमें अब्दुल समद और उमरान मलिक को सनराइजर हैदराबाद ने पहले ही रिटेन किया है। आईपीएल की नीलामी में जम्मू-कश्मीर से 11 खिलाड़ी थे। इसमें पूर्व कप्तान परवेज रसूल, मुजतबा यूसुफ, आबिद मुश्ताक, हिनान मलिक, नसीर लोन, आकिब नबी, फैजल रशीद, कामरान इकबाल और रसिक सलाम। रसिक के अलावा अन्य किसी खिलाड़ी को खरीदार नहीं मिला।
विज्ञापन
तेज गति में गेंद को स्विंग कराते हैं रसिक
रसिक सलाम दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो गेंद को स्विंग कराते हैं। इरफान पठान ने 2018 में उन्हें टैलेंट हंट में तराशा था। इसके बाद रसिक प्रदेश की सीनियर टीम में शामिल हुए। 2019 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। 2019 के सीजन में एक मुकाबला खेला।
इसके बाद फर्जी आयु प्रमाणपत्र देने पर बीसीसीआई ने रसिक पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध के बाद 2020 में रसिक ने जेएंडके अंडर 25 से खेलते हुए वापसी की। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रायल में बुलाया था, जिसके बाद उन्हें 20 लाख रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा गया।