फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   investment being increased by the mantra of Make in Jammu and Kashmir, LG said - will reach Rs 5,000 crore in two years

मनोज सिन्हा ने कहा: मेक इन जम्मू-कश्मीर के मंत्र से बढ़ाया जा रहा निवेश, दो साल में 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा

Thu, 18 Nov 2021 01:28 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 01:28 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए निवेशकों व उत्पादकों को न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेक इन जम्मू-कश्मीर के मंत्र से निवेश को आकर्षित किया जा रहा है। दो वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश से निर्यात को 1,500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5,000 करोड़ रुपये किया जाएगा। 

विज्ञापन
investment being increased by the mantra of Make in Jammu and Kashmir, LG said - will reach Rs 5,000 crore in two years
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए निवेशकों व उत्पादकों को न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेक इन जम्मू-कश्मीर के मंत्र से निवेश को आकर्षित किया जा रहा है। जम्मू कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को इंजीनियरिंग निर्यात बढ़ावा परिषद उत्तर क्षेत्र के पुरस्कार प्रदान करने के दौरान कहा कि जम्मू और कश्मीर में विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। दो वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश से निर्यात को 1,500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5,000 करोड़ रुपये किया जाएगा। 

विज्ञापन


इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन कांउसिल इंडिया की तरफ से आयोजित 50वें संस्करण के पुरस्कार वितरण समारोह में उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक क्षेत्र परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के व्यापार क्षेत्र में ढांचागत और सुधार प्रक्रिया का दौर तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दस महीनों में ही 29 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में औद्योगिक क्रांति लाने के साथ प्रदेश को ज्ञान की भूमि और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नक्शे पर लाने के लिए केंद्र सरकार से भरपूर सहयोग दे मिल रहा है। पिछले 27 माह में सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि लैंड बैंक बनाकर निवेशकों को आकर्षक औद्योगिक इंसेंटिव से आकर्षित किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए इंजीनियरों और निर्यातकों की अहम भूमिका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed