{"_id":"6690851c420e681ffc01a4ce","slug":"intrusion-on-loc-jammu-news-c-10-jam1004-398150-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी में नियंत्रण रेखा पर विस्फोट, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी में नियंत्रण रेखा पर विस्फोट, तलाशी अभियान जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आतंकी घुसपैठ के दौरान नो मैन्स लैंड में विस्फोट होने की आशंका
संवाद न्यूज़ एजेंसी
राजोरी। जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बुधवार मध्यरात्रि को हुए विस्फोट के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सुरक्षा बलों को देर रात नौशेरा उपमंडल के लाम सेक्टर में एलओसी के पास जीरो लाइन पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। इस दौरान जीरो लाइन के बहुत करीब विस्फोट हुआ।
सूत्रों के मुताबिक, एलओसी के उस पार से कुछ आतंकी घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे, जिस दौरान नो मैन्स लैंड में विस्फोट हुआ। वही विस्फोट के बाद नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रोें में सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा बल चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं, ताकि यदि कोई आतंकी घुसपैठ करने में सफल हुआ हो तो उसे ढेर किया जाए। हालांकि, सेना कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक रात के अंधेरे में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास किए गया है, जोकि सफल नहीं हो पाया। बता दें कि पाकिस्तानी एजेंसियां और रेंजर भारतीय क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए आतंकवादियों को भेजने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में पहले से ही बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है।