{"_id":"61f0f1c31767912dbd3cb473","slug":"internet-services-on-mobile-devices-were-suspended-in-kashmir-as-a-precautionary-measure-for-ensuring-smooth-passage-of-republic-day-celebrations-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: घाटी में कड़ी सुरक्षा के बीच मना गणतंत्र दिवस, एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट दोहपर तक रहा ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: घाटी में कड़ी सुरक्षा के बीच मना गणतंत्र दिवस, एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट दोहपर तक रहा ठप
Wed, 26 Jan 2022 12:32 PM IST
विमल शर्मा
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:32 PM IST
सार
घाटी में कड़ी सुरक्षा के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात रहे। एहतियात के ताैर पर मोबाइल इंटरनेट कुछ समय के लिए बंद रहा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटी में गणतंत्र दिवस समारोह को सुचारू तरीके से संपन्न कराने के लिए एहतियात के तौर पर बुधवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। मोबाइल काल और लैंडलाइन सेवाओं पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं रही। अधिकारियों के मुताबिक गणतंत्र दिवस समारोह में किसी प्रकार का खलल न पड़े इसके लिए घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से ठप कर दिया गया था।
विज्ञापन
वर्ष 2005 में आतंकवादियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के पास आईईडी विस्फोट करने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। इसके बाद से घाटी में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाओं का निलंबन सुरक्षा कारणों से होता आया है।
विज्ञापन
मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को समारोह के खत्म होने तक जारी रखा जाता है। श्रीनगर शहर और घाटी में अन्य जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
विज्ञापन