फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Internet services on mobile devices were suspended in Kashmir as a precautionary measure for ensuring smooth passage of Republic Day celebrations in the Valley,

जम्मू-कश्मीर: घाटी में कड़ी सुरक्षा के बीच मना गणतंत्र दिवस, एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट दोहपर तक रहा ठप 

Wed, 26 Jan 2022 12:32 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 12:32 PM IST
सार

घाटी में कड़ी सुरक्षा के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात  रहे। एहतियात के ताैर पर मोबाइल इंटरनेट कुछ समय के लिए बंद रहा। 

विज्ञापन
Internet services on mobile devices were suspended in Kashmir as a precautionary measure for ensuring smooth passage of Republic Day celebrations in the Valley,
जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घाटी में गणतंत्र दिवस समारोह को सुचारू तरीके से संपन्न कराने के लिए एहतियात के तौर पर बुधवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। मोबाइल काल और लैंडलाइन सेवाओं पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं रही। अधिकारियों के मुताबिक गणतंत्र दिवस समारोह में किसी प्रकार का खलल न पड़े इसके लिए घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से ठप कर दिया गया था।

विज्ञापन


वर्ष 2005 में आतंकवादियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के पास आईईडी विस्फोट करने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। इसके बाद से घाटी में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाओं का निलंबन सुरक्षा कारणों से होता आया है।
विज्ञापन


मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को समारोह के खत्म होने तक जारी रखा जाता है। श्रीनगर शहर और घाटी में अन्य जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed