{"_id":"66c7e2ab27a854915302ce66","slug":"international-conference-organised-in-central-university-jammu-news-c-10-jam1006-425936-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय विवि में नवीनतम नवाचारों पर सातवां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय विवि में नवीनतम नवाचारों पर सातवां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने कंप्यूटिंग में नवीनतम नवाचारों पर सातवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीआरआईसी-2024) की मेजबानी की। सम्मेलन विवि के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग व कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया जो शुक्रवार तक चलेगा। इसके माध्यम से दुनिया भर के प्रमुख विशेषज्ञ, शोधकर्ता और विद्वान एक साथ आए।
विज्ञापन
दो दिवसीय सम्मेलन में डीआरडीओ और जेएंडके एसीएम के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में 254 प्रस्तुतियों में से 32 शोध पत्र प्रकाशन के लिए स्वीकार किए। सम्मेलन में उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक डॉ. अरुण मन्हास मुख्य अतिथि थे। उन्होंने उभरती प्रौद्योगिकियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपनी राय दी।
विज्ञापन
जेएनयू, दिल्ली के प्रो. वीर बहादुर सिंह ने उभरती प्रौद्योगिकियों के तकनीकी पहलुओं पर बात की। इसमें ओपन-सोर्स सॉफ़्टवेयर के विकास पर चर्चा की गई। अंतरराष्ट्रीय प्रमुख वक्ताओं में चेक गणराज्य के तकनीकी विश्वविद्यालय ओस्ट्रावा से प्रो. मेहदी टोलू ने ए नॉन-पैरामेट्रिक ऑपरेशनल एनालिटिक्स एप्रोच: डेटा एनवलपमेंट एनालिसिस पर चर्चा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।