फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inter zonal district athlete

Jammu News: गांधीनगर के मुसैब ने 34.75 मीटर भाला फेंक उठाया स्वर्ण

विज्ञापन
inter zonal district athlete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। दो दिवसीय अंतर जोनल जिला स्तरीय एथलीट मीट का समापन वीरवार को सिंथेटिक टर्फ यूनिवर्सिटी ग्राउंड में हुआ। दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में 200, 600, 800 और 1500 मीटर दौड़, शॉट पुट, हाई जंप और जेवलिन थ्रो के मुकाबले हुए। जेवलिन थ्रो के अंडर-17 में गांधीनगर जोन के मुसैब मुश्ताक ने 34.75 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण जीता। अखनूर के कार्तिक सिंह ने 31.80 मीटर से रजत और बिश्नाह के राजा राम ने 31.66 मीटर दूर भाला फेंक कर कांस्य पदक पाया। शॉट पुट के अंडर-14 में जम्मू के इमान चौधरी, बिश्नाह के अभि कुमार और सतवारी जोन के लोविश कुमार, अंडर-19 की 1500 मीटर दौड़ में अरनिया जोन के मलिंदर सिंह ने स्वर्ण, खौड़ के नरिंदर सिंह ने रजत और सतवारी जोन के समीर चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-17 में खौड़ के अमित शर्मा, अखनूर के अंकुश सिंह और जम्मू के नीतिश कुमार, 200 मीटर अंडर-19 में जम्मू जोन के रक्षम मट्टू, बिश्नाह के तनवीर सिंह और गांधीनगर जोन के मोहम्मद आसिफ, अंडर-14 में जम्मू के मोमिन मिर्जा, डंसाल के जतिन कुमार और मीरां साहिब के नीतिश कुमार, 800 मीटर अंडर-19 में जम्मू के राजवीर सिंह, खौड़ के आदित्य खजूरिया और अखनूर के विकास सिंह, अंडर-14 में अखनूर के मुनिश कुमार, गांधीनगर के विशाल और आरएस पुरा के नीतिश कुमार, 600 मीटर अंडर-14 में खौड़ के रोहित कुमार ने स्वर्ण, जम्मू के शाजिल मीर ने रजत और सतवारी के गौरव शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

हाई जंप अंडर-19 में गांधीनगर के इरफान अहमद, सतवारी के अक्षित शर्मा और अखनूर के तरूण शर्मा, अंडर-17 में गांधीनगर के असिम जावेद, भलवाल के मोहम्मद सफयान व खौड़ के गौरव शर्मा, अंडर-14 में आरएस पुरा के गुरविंदर सिंह ने स्वर्ण, अशांत शर्मा ने रजत, जबकि अखनूर के नमनदीप ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जम्मू के युवा सेवा एवं खेल विभाग की प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल से सम्मानित किया गया। डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed