{"_id":"652074381d24ee50eb0ea6f6","slug":"inter-district-football-jammu-news-c-10-1-jmu1037-217100-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंतर जिला मंडल स्तरीय फुटबॉल... लड़कों के अंडर-14 में पुंछ व किश्तवाड़ ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंतर जिला मंडल स्तरीय फुटबॉल... लड़कों के अंडर-14 में पुंछ व किश्तवाड़ ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अंतर जिला मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को एस्ट्रो टर्फ परेड ग्राउंड में हुआ। लड़कों और लड़कियों के अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। लड़कों के अंडर-14 में पुंछ ने सांबा को 5-0 से हराया। पहले हाफ में पुंछ के अमानत अली, दूसरे में फरहान अली, मुहम्मद आकिब, बाबर अली और वारिस ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में किश्तवाड़ ने राजौरी को 5-0 से हराया। अब्रान और इम्तियाज ने दो और विश्वजीत, सुशैन राज और सैफुल्लाह ने एक-एक गोल किया।
अंडर-19 लड़कियों के पहले मैच में कठुआ ने सांबा को 5-0 से हराया। कठुआ से शरण्या देवी ने तीन व नादिका और श्रुति ने एक-एक गोल किया। अंडर-17 के पहले मैच में जम्मू ने सांबा को 3-0 से हराया। जम्मू से शाइन सथोत्रा, समृद्धि शर्मा और रुहानी ने एक-एक गोल मारा। दूसरे मैच में कठुआ ने पुंछ को पेनल्टी शूट के जरिए 1-0 से हराया। कठुआ की प्राची ने एक गोल दागा।
टूर्नामेंट में जम्मू संभाग के सात जिले हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें जम्मू, कठुआ, राजौरी, पुंछ, सांबा, किश्तवाड़ और रियासी शामिल है। अंडर-14, 17 और 19 की 13 टीमें अगले स्तर तक पहुंचने के लिए मेहनत कर रही हैं। चयनित लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा ने जिला के सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट का आयोजन निदेशक युवा सेवा एवं खेल जेके यूटी सुभाष चंदर छिब्बर (जेकेएएस) के संरक्षण में संयुक्त निदेशक जम्मू सुरम चंद शर्मा (जेकेएएस) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।