फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inter college woman vollyball

Jammu News: जीडीसी रामनगर ने जीता अंतर कॉलेज महिला वॉलीबाल टूर्नामेंट

विज्ञापन
inter college woman vollyball
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जीडीसी रामनगर ने पहले की चैंपियन जीसीडब्ल्यू परेड को 25-16, 25-15, 25-18 के तीन सेट में 3-0 से हराकर अंतर कॉलेज महिला वॉलीबाल टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। पीजी विभाग जीडीसी पौनी को 25-18, 25-15 के लगातार दो सेट में 2-0 से हराकर तीसरे स्थान पर रहा।
इससे पहले जम्मू विश्वविद्यालय में सेमीफाइनल मैचों में जीसीडब्ल्यू परेड ने जीडीसी पौनी और जीडीसी रामनगर ने पीजी विभाग जेयू को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय द्वारा यूनिवर्सिटी वॉलीबाल कोर्ट में टूर्नामेंट का आयोजन किया था। खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा की देखरेख प्रतियोगिता हुई। मैचों का संचालन मुल्ख राज, अमित शर्मा, शुभम, अनिल, बुनीत सिंह और मनु सिंह पवार ने किया।
विज्ञापन


फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन में 450 प्रतिभागियों ने दिखाया जोश

जम्मू। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने शुक्रवार को एमए स्टेडियम में फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन का आयोजन किया। 450 लड़कों और लड़कियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। फिट इंडिया अभियान को जेडपीईओ जम्मू हरविंदर कौर ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने ऐसे आयोजनों के लिए विभाग के प्रयास की सराहना की और प्रतिभागियों को बेहतर भविष्य के लिए खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना ने दंगल प्रतियोगिता करवाई
जम्मू/राजौरी। भारतीय सेना ने राजौरी के कालाकोट में 11 और 12 अक्तूबर को सिपाही नेतर सिंह अंतर ग्राम दंगल प्रतियोगिता करवाई। विभिन्न भार वर्गों के पहलवानों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल भावना को विकसित, शारीरिक फिटनेस के महत्व को उजागर करना और दूर-दराज के सीमावर्ती गांवों के युवाओं के बीच प्रतिभा का पता लगाना था। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed