{"_id":"652469ec4bc744f4ad01c28a","slug":"inter-college-chess-competition-jammu-news-c-10-jmu1037-219181-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज चेस चैंपियनशिप : पुरुष वर्ग में जीडीसी नौशेरा और बिश्नाह ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज चेस चैंपियनशिप : पुरुष वर्ग में जीडीसी नौशेरा और बिश्नाह ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। इंटर कॉलेज चेस चैंपियनशिप का आगाज सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में हुआ। पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में जीडीसी नौशेरा ने जीडीसी अखनूर को 3-1 से हराया। दूसरे मुकाबले में जीडीसी बिश्नाह ने जीडीसी मढ़ीन को 3-1 से हराया। महिला वर्ग में जीडीसी कठुआ ने जीसीडब्ल्यू परेड को 3-2 से हराया। जीडीसी भगवती नगर ने जीडीसी बिश्नाह को 3-1, जीसीडब्ल्यू कठुआ ने जीडीसी पुरमंडल को 4-0, जीसीडब्ल्यू उधमपुर ने जीडीसी बिलावर को 3-2 से हराया।
प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय ने किया। निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने टूर्नामेंट की शुरुआत की। मैचों का संचालन एसपी शर्मा, सुशील साहनी, इंद्रजीत सिंह और पदम देव सिंह ने किया। मंगलवार को पुरुष वर्ग के अगले दौर के मैच सुबह 10 और महिला वर्ग के दोपहर 1 बजे खेले जाएंगे।