{"_id":"5f659cec8ebc3e74872c169b","slug":"intensive-search-operation-conducted-on-pakistani-drone-sighting-on-ib","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आईबी पर पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, सुरक्षाबलों ने चप्पा-चप्पा खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आईबी पर पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, सुरक्षाबलों ने चप्पा-चप्पा खंगाला
Sat, 19 Sep 2020 11:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे मनियारी गांव में वीरवार रात ड्रोन देखे जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर चप्पे-चप्पे को खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने बताया कि वीरवार रात करीब पौने आठ बजे गांव के सरपंच मोहनलाल ने घर की छत से ड्रोन देखे जाने की जानकारी दी। बताया कि उसकी आवाज तो नहीं सुनाई दी, लेकिन लाइट दिखाई दे रही थी।
सरपंच से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। देर रात तक इस गांव के आसपास के इलाकों को खंगाला गया। शुक्रवार सुबह फिर से इस इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
घंटों तलाशी अभियान चलाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। अधिकारी के अनुसार हो सकता है कि वह कोई ड्रोन न हो, लेकिन फिर भी पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।

इसी इलाके में तारबंदी के आगे की जमीन पर 18 वर्षों के बाद हाल ही में खेती का काम बीएसएफ के सहयोग से प्रशासन ने शुरू कराया है। पाकिस्तान की ओर से इसे प्रभावित करने की आशंका जताई जा रही है।