फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Intelligence agencies issued alert, infiltration incidents will increase in Rajori-Poonch districts before snowfall

जम्मू-कश्मीर: खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, बर्फबारी से पहले राजोरी-पुंछ जिलों में बढ़ेंगी घुसपैठ की घटनाएं 

Fri, 29 Oct 2021 06:15 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 29 Oct 2021 06:15 PM IST
सार

पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों की तलाशी लगातार जारी है। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने नया अलर्ट जारी किया है। इसके बाद इलाकों में सुरक्षा और कड़ी की जा रही है। 

 

विज्ञापन
Intelligence agencies issued alert, infiltration incidents will increase in Rajori-Poonch districts before snowfall
पुंछ के भाटादूड़ियां में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों की तलाश के बीच खुफियां एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। इसमें बर्फबारी से पहले सीमापार से घुसपैठ की कोशिश बढ़ने की आशंका जताई है। सूत्रों के मुताबिक यह इनपुट आतंकी संगठनों की बातचीत के बाद सांझा की गई है।  उधर एजेंसियों को जानकारी मिली है कि सर्जिकल स्ट्राइक में तबाह हुए आतंकी ठिकानों को पाकिस्तान ने फिर से शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे इलाकों में यह ठिकाने बनाए गए हैं। यहां पर बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। इसके अलावा फिर से जम्मू-कश्मीर के राजोरी, पुंछ बारामुला, और कुपवाड़ा से भारी बर्फबारी के बीच आतंकियों की बड़ी संख्या में घुसपैठ की आशंका जताई गई है।  
विज्ञापन


पुंछ के भाटादूड़ियां के जंगलों में आतंकियों की जोर-शोर से तलाश शुरू 
पुंछ जिले के मेंढर के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों की तलाश लगातार जारी है। सुरक्षाबल जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगालने में जुटे हैं। सुरक्षा बलों ने प्राकृतिक गुफाओं की घेराबंदी कड़ी कर दी है। इसके अलावा आतंकियों की जानकारी कि बाद जंगल के एक हिस्से में भी आग लगाई गई थी। इलाके में सेना और पुलिस के एसओजी विंग के जवान एहतियात बरतते हुए मोर्चा संभाले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक में चार से पांच लांचिंग पैड किए थे तबाह 
सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के बिंबर, तत्तापानी, केल लीप सेक्टर में चार से पांच लांचिंग पैड तबाह किए गए थे। बताया जाता है कि इसमें 30 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए थे। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने पीओके के कोटली, मीरपुर में भी लांचिग पैड तैयार किए हैं। हर एक जगह पर 20 से 30 आतंकी सक्रिय हैं। इन आतंकियों को पुंछ, बारामुला या फिर कुपवाड़ा से घुसपैठ करा कर बड़ा हमला करने के लिए तैयार किया जा रहा है।  


आतंकियों की बात भी रिकॉर्ड 
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि एलओसी के पार आतंकी लांचिंग पैड पर आतंकियों की बातचीत को रिकॉर्ड किया गया है। इसमें आतंकी बडा हमला करने की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed