फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Instructions install CCTV

Jammu News: अब सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे राजस्व अधिकारी और कर्मचारी

विज्ञापन
Instructions install CCTV
-जिले की सभी छह तहसील कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश
विज्ञापन

-जिला राजस्व विभाग में लोगों के काम न होने की मिल रही थी शिकायतें
सांबा। समय पर काम न होने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने जिले की सभी छह तहसील कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं। कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।
स्थानीय निवासी विकेश अंबा, पूर्व पार्षद कुमेर सिंह, पूर्व सरपंच रीना चौधरी और सामाजिक कार्यकर्ता राम पाल शर्मा ने कहा कि तहसील दफ्तरों में काम के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे। राजस्व पटवारी व अन्य कर्मचारी कई बार मिलते नहीं और यदि मिल भी जाएं तो काम नहीं करते थे। इससे काम करवाने आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई थी। इस पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि राजस्व विभाग की सभी तहसीलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। जिला प्रशासन ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

काम में आएगी पारदर्शिता
अभिषेक शर्मा, जिला उपायुक्त सांबा ने कहा कि राजस्व विभाग के काम में पारदर्शिता लाने के लिए जम्मू-क्शमीर प्रशासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने जिले की छह तहसीलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इस पर काम शुरू हो गया है। इससे आम लोगों को सुरक्षा मिलेगी। वहीं, कोई शिकायत भी नहीं रहेगी। इसमें डाटा स्टोरेज, रिकॉर्डिंग व मॉनीटरिंग भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed