{"_id":"68a243f95dfa758db70fdd01","slug":"inspiratinal-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-101094-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बीएसएफ ने रैली निकाल किया नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बीएसएफ ने रैली निकाल किया नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान
विज्ञापन
-ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, अवैध तस्करी से उत्पन्न खतरे के प्रति भी किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 195वीं वाहिनी ने शनिवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। इसमें बीएसएफ के जवानों समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
वाहिनी कमांडेंट राज कुमार चौधरी के निर्देश पर निकाली रैली में कंपनी कमांडर ललित कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। रैली गांव देवरा से होते हुए तकवाल व चकफकवाडी से गुजरी। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, अवैध तस्करी से उत्पन्न सामाजिक व राष्ट्रीय खतरे, तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक जिम्मेदारी पर जानकारी दी गई। कंपनी कमांडर ने कहा कि नशे से दूर रहना ही सुरक्षित और स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने के साथ-साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा बलों को देने तथा नशा मुक्त समाज निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपिल की।
कैप्शन 1-नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रैली निकालते बीएसएफ के जवान और ग्रामीण। संवाद