फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

भू विज्ञान सचिव ने किया सांबा का दौरा

विज्ञापन
inspection
सांबा। बैक टू विलेज कार्यक्रम के चौथे चरण के संबंध में जन अभियान कार्यक्रम के तहत अमित शर्मा सचिव भूविज्ञान और खनन निदेशक भूविज्ञान ओपी भगत के साथ शनिवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान दिवाली मेले में भाग लिया। जिला प्रशासन की ओर से स्वांखा क्षेत्र में लगाए गए मेले में उन्होंने उस स्थल का भी दौरा किया, जहां सरकारी योजनाओं और पहलों के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी एम. सईद ने विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। खनन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए ई-मार्केटप्लेस के बारे में कच्चे माल, लघु खनिजों की बिक्री, खरीद के लिए ई-चालान और ई-मार्केट प्लेस पर स्विच करने के लिए अमित शामरा ने जोर दिया। पारदर्शिता और दक्षता के सार्वजनिक सभा में ईंट भट्ठा मालिक, पट्टा धारक, स्टोन क्रशर धारक और अन्य शामिल रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। जिन्हें समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। सचिव और निदेशक ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को नोट कर लिया गया है, जल्द से जल्द उनका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से उप खनिजों की खरीद के लिए ऐसी क्रांतिकारी सेवाओं को शुरू करने के लिए खनन विभाग के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed