फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

सिचाई विभाग सचिव नहर का नरिक्षण करते हुए

विज्ञापन
inspection
प्रिंसिपल सेक्टरी, मुख्य अभियंता सिंचाई बिभाग व अन्य।
आरएस पुरा। नहरों की चल रही सफाई का जायजा लेने के लिए शनिवार को सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव अशोक परमार ने शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया। प्रमुख सचिव ने विभागीय अधिकारियों से नहरों की सफाई की विस्तार से जानकारी लेने के साथ जल्द सफाई का कार्य पुरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सीमावर्ती क्षेत्र के अंतिम छोर तक किसानों को नहरी पानी की आपूर्ति करने का प्रबंध करने के लिए कहा। उन्होंने मुख्य रणबीर नहर सहित माइनर नहरों की चल रही सफाई को देखा और जहां कमी रह गई है, उसे दूर करने के लिए कहा, ताकि किसानों को अंतिम छोर तक सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति हो सके। गौरतलब है कि प्रमुख सचिव अशोक परमार किसानों से नहीं मिल पाए। किसानों द्वारा मुख्य रणबीर नहर सहित अन्य माइनर नहरों की बेहतर सफाई नहीं हो पाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

किसान ओम प्रकाश, जेएंडके रिफयूजी एक्शन कमेटी के प्रधान भगवान सिंह का कहना है कि सिंचाई विभाग की ओर से नहरों की सफाई करने के लिए मात्रा लीपापोती की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव के सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंच नहरों की सफाई देखी है जिसमें कई त्रुटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने डीसील्टिंग कार्य की जांच की
अरनिया। नहर विभाग के प्रमुख सचिव अशोक परमार ने मुख्य अभियंता हर्मेश मनचंदा सहित पूरे अमले के साथ शनिवार क्षेत्र का दौरा कर रणबीर नहर के अंतिम छोर तक का मुआयना कर नहरों में चल रहे डीसील्टिंग कार्य की जांच की।

मौके पर पहुंचे किसान सलाहकार के सदस्य बसंत सैनी, चंगिया के पूर्व सरपंच व क्षेत्र के किसानों ने क्षेत्र के सीमावर्ती नहरों की अभी तक सफाई शुरू न होने पर निराशा जताई। कहा कि अभी तक 17 नंबर नहर में न तो डीसील्टिंग का काम शुरू किया गया है। न ही इसी नहर की आरडी क्रमांक 3300 पर स्थित तमाला नाले पर जलापूर्ति को नहर के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए डाली गई पाइपों को वेल्डिंग किया गया है।
किसानों ने जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।
प्रमुख सचिव ने इसकी जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed