मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब की पंचायत टिंडे कला अपर को गंदगी मुक्त बनाने के मकसद से पंचायत में कूड़ेदान लगाए गए हैं। इनका उद्घाटन बुधवार को बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार तथा ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी अफशा हमाल ने किया।
बीडीसी चेयरमैन ने कहा कि ब्लॉक के अधीन सभी पंचायतों को गंदगी मुक्त बनाने के मकसद से पंचायतों में कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं ताकि लोग गंदगी कूड़ेदान में डालें। इसकी शुरुआत आज पंचायत टिंडे कला अपर में की गई है। इसके लिए सरपंच गुरमीत कौर प्रशंसा की पात्र हैं। उन्हें उम्मीद है कि इनके द्वारा उठाए गए कदमों के बाद अन्य पंचायतों के सरपंच पंच भी इस कार्य में आगे आएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत में कुल आठ कूड़ेदान लगाए गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी अफशा हमाल ने कहा कि ब्लॉक की अन्य पंचायतों में भी इस तरह की व्यवस्था की जाएगी ताकि गंदगी फैलने से रोका जा सके। इस मौके पर नायब सरपंच सुखवंत सिंह सोढ़ी, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह नत्थू, हरीचंद, रमणीक सिंह, सुभाष चंद्र, रंजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, सरपंच रमेश लाल सहित पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।