{"_id":"5ef248468ebc3e42b76cd0ec","slug":"inspection-jammu-news-jmu212787936","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरवहनी और पुरमंडल के विकास पर दिया जाए जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरवहनी और पुरमंडल के विकास पर दिया जाए जोर
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने किया प्राचीन धार्मिक स्थलों का दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को उत्तरवहनी और पुरमंडल के प्राचीन धार्मिक स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्य का जायजा लिया और माथा भी टेका। उपराज्यपाल ने उपायुक्त रोहित खजूरिया से विकास संबंधी जानकारी प्राप्त की और कहा कि क्षेत्र में विकास पर जोर दिया जाए।
उपराज्यपाल ने कहा कि उत्तरवहनी और पुरमंडल प्राचीन धार्मिक स्थल हैं। दूर-दूर से यहां श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। श्रद्धालुओं को पूरी सुविधाएं देना सरकार का दायित्व है। इसलिए इस ओर पूरा ध्यान दिया जाए, अगर विकास नहीं होगा तो श्रद्धालु भी नहीं पहुंच सकेगा। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी। गौरतलब है कि कुछ माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 36 केंद्रीय मंत्रियों को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर भेजा था और कुछ मंत्रियों ने उत्तरवहनी और पुरमंडल का दौरा किया था और लोगों से विकास संबंधी जानकारी प्राप्त की थी।
इस मौके पर उनके साथ एसएसपी शक्ति कुमार पाठक, एसडीएम विजयपुर चंद्र प्रकाश कोतवाल के अलावा कई विभागों के अधिकारी उनके साथ थे।