{"_id":"62a3abe90cfbb520ab7cfe1f","slug":"inspection-jammu-city-news-jmu2616631117","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसर के निर्माण कार्य में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसर के निर्माण कार्य में लाएं तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बन तालाब के केरन स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। जुलाई माह में इसका उद्घाटन किया जाएगा। यह निर्देश आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए।
उन्होंने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से पत्रकारिता में दो नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इसमें हिंदी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा करवाया जाएगा। दोनों पाठ्यक्रम के लिए 20-20 सीटें निर्धारित की गई हैं। बताया कि नए पाठ्यक्रम उद्योग की बढ़ती मांग को पूरा करेंगे। आईआईएमसी जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक राकेश गोस्वामी ने महानिदेशक को आश्वासन दिया कि समय पर कार्य पूरा हो जाएगा और अगला सत्र नए परिसर में शुरू होगा। इस मौके पर सीसीडब्लयू के इंजीनियर और ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।
गौरतलब रहे कि आईआईएमसी ने 2012 में जम्मू में अपना उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र शुरू किया था। 2016 में प्रदेश सरकार ने स्थायी परिसर के निर्माण के लिए बनतलाब में 15 एकड़ भूमि आवंटित की थी और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में परिसर का शिलान्यास किया था। कोरोना के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है।