{"_id":"60c66e808ebc3e3266354078","slug":"inspection-chalan-jammu-news-jammu-city-news-jmu237267019","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क के बिना रेलवे स्टेशन पहुंचे 20 यात्रियों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क के बिना रेलवे स्टेशन पहुंचे 20 यात्रियों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रेलवे स्टेशन जम्मू में कोविड एसओपी का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर आरपीएफ ने कार्रवाई की। रविवार को औचक निरीक्षण के दौरान बिना मास्क पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे 20 लोगों के चालान काटे गए। रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म और परिसर में यह विशेष अभियान चलाया। इस दौरान आरपीएफ के जवानों ने लोगों से कोविड एसओपी का पालन करने के लिए कहा। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
--
रेलवे अस्पताल में फ्रंट लाइन
वर्करों को लगाया टीका
जम्मू। रेलवे स्टेशन जम्मू के अस्पताल में रविवार को फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। रेलवे में कार्य कर रहे लोको पायलट, गार्ड, बुकिंग क्लर्क, टीटीई, कैरिज, इलेक्ट्रिक, इंजीनियरिंग, सुरक्षा बल के स्टाफ को कोविड वैक्सीन दी गई। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा के सचिव शैंबर सिंह ने कहा कि लगातार मांग की जा रही थी कि जो कर्मचारी 18 से 45 साल के हैं और फ्रंट लाइन पर दिनरात काम कर रहे हैं, उन्हें तुरंत टीका लगना चाहिए। मंडल चिकित्सा अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि रविवार को लगातार तीसरा दिन रेलवे कर्मियों व उनके परिवार वालों का टीकाकरण किया गया और जब तक सभी रेलवे कर्मियों का टीकाकरण नहीं हो जाता तब तक शिविर जारी रहेगा।