{"_id":"619a8ef0dc094179236763e6","slug":"inspection-akhnoor-news-jmu248324010","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग से रहता है जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग से रहता है जान का खतरा
विज्ञापन
एसडीएम ने किया गांव बरडोह का दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। एसडीएम खौड़ अनिल ठाकुर और तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा ने रविवार को फील्ड फायरिंग रेंज जेड टू सेक्टर (केएफएफआर) से प्रभावित बरडोह गांव का दौरा किया। इस मौके पर भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा भी उपस्थित रहे ।
अधिकारियों ने फायरिंग रेंज से बरडोह गांव में पड़े गोले की स्थिति जानी। सुरेश शर्मा ने उन्हें बताया कि फील्ड फायरिंग रेंज पर सेना फायरिंग का अभ्यास करती है। यहां हर समय जानमाल का खतरा बना रहता है। अभ्यास के दौरान लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों के आने-जाने का रास्ता भी बंद हो जाता है। लोग डर के मारे मवेशियों के चारे के लिए भी नहीं जा सकते हैं। लोगों को घरों में बंद रहना पड़ता है। प्रशासन कोई सुध नहीं लेता है। एसडीएम ने कहा कि एक सप्ताह से पहले समस्या का हल किया जाएगा। इस रेंज को शिफ्ट करने के लिए अधिकारियों को लिखेंगे।
इस मौके पर पंच रवि कुमार, संजीव कुमार, लंबरदार संसार चंद, चौकीदार यशपाल, पूर्व लेक्चर तीर्थ राम, कृष्ण लाल, देशराज, सतपाल, जयपाल, राजीव कुमार, प्रीतम लाल, रवि कुमार और अन्य लोग शामिल रहे। संवाद