अखनूर। डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ ने पंचायत सुंगल, सुमाह, घाई क्षेत्रों में दौरा कर लोक निर्माण विभाग की तरफ से कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उनको कई दिन से शिकायत मिल रही थी कि यहां सड़कों की हालत जर्जर है। निर्माण आदि में भी कुछ समस्या उत्पन्न हो रही है।
शारदा भाऊ ने सारी स्थिति का जायजा लिया और जनता को आश्वस्त किया कि सरकारी धन के इस्तेमाल में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी के साथ ही भाई भतीजा वाद को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर ही एईई से कहा कि जल्द से जल्द बारिश आदि से खराब हुई सड़कों को ठीक करें। साथ ही जो भी कार्य प्रगति पर हैं उन्हें सही तरीके से कराएं। सरपंच सुषमा देवी, सरपंच अंजू शर्मा, सरपंच अश्वनी शर्मा व अन्य शामिल रहे।