{"_id":"5f0f5b678ebc3e635627fd45","slug":"inputs-of-further-attacks-on-bjp-leaders-in-kashmir-by-august-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अगस्त तक कश्मीर में भाजपा नेताओं पर और हमले के इनपुट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अगस्त तक कश्मीर में भाजपा नेताओं पर और हमले के इनपुट
Thu, 16 Jul 2020 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच अगस्त तक कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर और हमले करने के इनपुट हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के अलावा गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के केंद्रीय नेताओं से कश्मीर में भाजपा नेताओं की सुरक्षा को और पुख्ता करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
कोविड 19 की रिपोर्ट पाजिटिव आने और कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती होने से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने अपने पांच दिवसीय कश्मीर के दौरे पर अमर उजाला संवाददाता से फोन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बांदीपोरा जिले में पार्टी के नेता वसीम बारी, उमर सुल्तान एवं उनके पिता की हत्या आतंकवादियों ने पूरी साजिश और योजनाबद्ध तरीके से की है।
विज्ञापन
घाटी में आतंकवादी इसी तरह के और हमले कर सकते हैं। इसका इनपुट भी मिल चुका है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह से बात कर कश्मीर में भाजपा नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को पुख्ता करने की मांग की हैं। उन्होंने दावा किया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद कश्मीर में भाजपा ताकतवर राजनीतिक दल के रूप में उभर रही हैं।
विज्ञापन
पांच दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि पार्टी नेताओं का मनोबल बढ़ा हुआ हैं। उन्होंने स्वयं बांडीपोरा के उसी स्थान से आतंकवादियों को ललकारा यहां उन्होंने भाजपा नेताओं की हत्या की थी और कहा कि तीन भाजपा नेताओं का बदला 300 आतंकवादियों का मारकर लिया जाएगा। रैना ने बताया कि विभिन्न दलों से नेता कश्मीर में भाजपा में शामिल हो रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी चलने वाला हैं।
उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35ए को संसद के माध्यम से केंद्र सरकार ने समाप्त कर दिया था। ऐसे में आतंकवादी और उनका समर्थक पाकिस्तान पांच अगस्त तक अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच सकते हैं।