आरएस पुरा। गांव कोटली भगवान सिंह से गांव कुत्तू चक और कुत्ताम निजाम को जोड़ने वाले मार्ग को पक्का करने का कार्य शुक्रवार को शुरू कराया गया। डीडीसी सदस्य मीरां साहिब विद्या मोटन, आरएस पुरा सदस्य प्रो. गारू राम भगत, बीडीसी अध्यक्ष मीरां साहिब दिलीप कुमार, तरसेम लाल शर्मा, एवं सरपंच सीमा देवी ने संयुक्त रूप से इस काम का निर्माण शुरू कराया। इस मौके पर कहा गया कि उक्त सड़क का निर्माण होने से दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क की हालत काफी खस्ता थी। इस पर 1.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर पंच केसर परवीन, श्याम लाल गोरखा, हजारा सिंह, सीमा देवी, श्याम गोरखा, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक सलारिया, रोशन भगत, वीरेंद्र कुमार, कुलदीप शर्मा, सरदार दारा सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद