फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Infiltration plans intensify to disturb Amarnath Yatra

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए घुसपैठ की साजिशें तेज, जी20 की सफलता से बौखलाया पाक

Sat, 17 Jun 2023 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 03:20 AM IST
सार

पिछले 17 दिनों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से घुसपैठ की चार कोशिशों को नाकाम बनाया गया है। सात पाकिस्तानी आतंकियों को घुसपैठ के दौरान मार गिराया गया, जबकि तीन को जिंदा पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Infiltration plans intensify to disturb Amarnath Yatra
file pic... - फोटो : एएनआई

विस्तार

श्रीनगर में जी 20 के सफल आयोजन से बौखलाए पाकिस्तान ने अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए घुसपैठ की साजिशें तेज कर दी हैं। पिछले 17 दिनों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से घुसपैठ की चार कोशिशों को नाकाम बनाया गया है। सात पाकिस्तानी आतंकियों को घुसपैठ के दौरान मार गिराया गया, जबकि तीन को जिंदा पकड़ा गया है। कुपवाड़ा और पुंछ की भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से इन दोनों सीमावर्ती जिलों में घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं। सीमा पार लॉंचिंग पैड भी सक्रिय हैं। यहां घुसपैठ कराने के लिए प्रशिक्षित आतंकियों को तैयार रखा गया है।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगनाओं की ओर से जी20 के दौरान भी गड़बड़ी की साजिश रची गई थी, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता की वजह से वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। देश-दुनिया के सामने कश्मीर का सच आने से बौखलाए पाकिस्तान ने अब अमरनाथ यात्रा में गड़बड़ी करने की साजिश की है।
विज्ञापन


हालांकि, आतंकियों की करतूत की आशंका हर वर्ष यात्रा पर मंडराती रहती है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस बार जी20 की सफलता की बौखलाहट में हमले की और अधिक आशंका है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी साजिश के इनपुट भी मिल रहे हैं। इस वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। यही वजह है कि तमाम कोशिशों के बाद भी घुसपैठ में आतंकी कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। पाकिस्तान में बने लॉंचिंग पैड पर अधिक हलचल देखी जा रही है। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर अधिक सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के पास से स्टील बुलेट की खेप मिलना खतरे का बड़ा संकेत
पुंछ में 15 जून को घुसपैठ की साजिश को नाकाम बनाने के बाद तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया गया था। अन्य हथियारों के साथ ही आतंकियों की ओर से फेंके गए बैग में स्टील की गोलियां भी थीं। यह गोलियां बुलेटप्रूफ जैकेट तथा वाहन को भेदने में कारगर मानी जाती हैं। इन गोलियों के मिलने से सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के मंसूबे भांपकर अलर्ट हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आतंकी अपने साथ बड़ी तबाही का सामान लेकर आए थे।


बॉर्डर पर एंटी टनल अभियान
एलओसी पर घुसपैठ की साजिशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों की ओर से एंटी टनलिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि घुसपैठ के लिए कोई सुरंग तो नहीं खोदी गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी के चलते तार काटकर घुसपैठ करना काफी जोखिम भरा काम है। पहले भी कई बार आतंकी सुरंग के जरिये घुसपैठ कर चुके हैं। इसी के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है ताकि फुलप्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

आतंकी साजिशें

  • 16 जून: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मुठभेड़ में पांच पाकिस्तानी आतंकी ढेर
  • 15 जून: पुंछ में एलओसी पर कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ नाकाम, हथियारों का जखीरा बरामद
  • 13 जून: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माच्छिल सेक्टर में दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया
  • 31 मई: पुंछ में कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकी गिरफ्तार, हथियार-आईईडी व 20 किलो हेरोइन बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed