फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   infiltration bid in baramulla jammu kashmir encounter brocked

जम्मू-कश्मीर में सेना ने घुसपैठ कर रहे तीन आतंकी को मार गिराया, दो भागने में कामयाब

Sun, 19 Aug 2018 11:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 19 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
infiltration bid in baramulla jammu kashmir encounter brocked
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एलओसी पर रविवार को सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो शव एलओसी पार पड़े हुए देखे गए हैं। सेना की कार्रवाई के बाद दो आतंकी पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) भाग निकले। इलाके में आपरेशन जारी है।
विज्ञापन


सेना के अनुसार, उड़ी सेक्टर के कस्तूरी नार इलाके में रविवार को सेना ने संदिग्ध हलचल देखी। जवानों ने पाया कि पांच आतंकियों का ग्रुप घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। जवानों के ललकारने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी, इस दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया गया। 
विज्ञापन


एलओसी से घुसपैठ में आई तेजी
एलओसी से घुसपैठ की घटनाओं में तेजी आई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं। पीओके में बने लांचिंग पैड पर काफी संख्या में आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। पाकिस्तानी सेना की ओर से सीजफायर उल्लंघन की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ में मदद के लिए कवर फायर भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को टंगधार में मारे गए थे तीन आतंकी
शनिवार को उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। दो आतंकी पीओके भाग निकले।  


546 आतंकी घुसपैठ की फिराक में 
सीमा पर इंटेलिजेंस एजेंसी ने यह इनपुट दिया था कि सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के लिए 546 आतंकी बैठे हुए हैं। बीते दो दिनों में सेना ने चार आतंकी मार गिराए हैं। उन्हें घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है। यह सभी आतंकी सीमा पर सेना के ही पोस्ट पर नजर बनाए बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना से कवर फायर भी दिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो सिर्फ टंगधर सेक्टर में 79 आतंकियों के मूवमेंट देखे गए हैं। इसके साथ ही केरन सेक्टर में करीब 117 आतंकियों के एक्टिव होने की सूचना है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना से मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed