{"_id":"59bca33e4f1c1b1a688b4d96","slug":"infiltration-bid-foiled-in-machil-sector-of-j-k-kupwara-district-two-terrorists-gunned-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सीमापार से की गई घुसपैठ की कोशिश को एक बार फिर सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों ने घुसपैठ कर रहे 2 आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया। उनके पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं। बताते चलें कि इस समय सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों को ढेर करने के लिए सीमा पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बताते चलें कि सीमा पार से शनिवार सुबह अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी फौज ने सीजफायर का उल्लंघन किया। यहां पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा आधी रात से सुबह 6:45 तक गोलीबारी की जाती रही। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
#FLASH: Infiltration bid foiled in Machil sector of J&K's Kupwara district; two terrorists gunned down. Operation underway. pic.twitter.com/5rLlf6d9DO
— ANI (@ANI) September 16, 2017विज्ञापन
बताते चलें कि सीमा पार से शनिवार सुबह अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी फौज ने सीजफायर का उल्लंघन किया। यहां पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा आधी रात से सुबह 6:45 तक गोलीबारी की जाती रही। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीमापार से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हुआ था। गोलीबारी में शहीद हुए जवान की पहचान सीटी बृजेंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई। इसके अलावा इसमें एक स्थानीय युवक भी घायल हुआ था।