{"_id":"635f909be8fab65fce4bb810","slug":"infiltration-attempt-from-kupwara-loc-failed-one-terrorist-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर, हथियार व गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर, हथियार व गोला-बारूद बरामद
Tue, 01 Nov 2022 03:15 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 01 Nov 2022 03:15 AM IST
सार
सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर चुके आतंकी को मार गिराया है। इसके साथ ही पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जुमागुंड इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक पाकिस्तानी आतंकवादी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकवादी के पास से हथियार और अन्य गोला बारूद भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के विशिष्ट इनपुट के आधार पर सेना और पुलिस द्वारा जिले के जुमागुंड के सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। सुबह लगभग 10.25 बज खराब मौसम और कम दृश्यता का लाभ उठाते हुए एक दहतशतर्ग को नियंत्रण रेखा के पास अपनी तरफ घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा गया।
विज्ञापन
सतर्क जवानों ने आतंकी को कड़ी निगरानी में रखा। जब आतंकवादी घात लगाकर बैठे दल के करीब पहुंचा तो उसे चुनौती दी गई। उन्होंने बताया कि खतरे को भांपते हुए आतंकी ने पार्टी पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
हालांकि, गोलीबारी में आतंकवादी को मार गिराया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इलाके की तलाशी के दौरान एक एके सीरीज राइफ ल और अन्य हथियार, गोला बारूद बरामद किया गया।
एक सप्ताह में घुसपैठ की दूसरी कोशिश
कुपवाड़ा जिले के एलओसी से एक सप्ताह के भीतर घुसपैठ की दूसरी कोशिश को नाकाम बनाया गया है। इससे पहले भी कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर के सुधपुरा इलाके में 26 अक्तूबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया गया था। इस दौरान भी एक पाकिस्तानी आतंकवादी को ढेर करने में सफलता मिली थी। जबकि उसका एक अन्य साथी वापस भागने में कामयाब हुआ था।