फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Industrialists started moving towards Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर का रुख करने लगे उद्योगपति, इन्होंने रियल एस्टेट के क्षेत्र में जताई निवेश की इच्छा

Tue, 10 Sep 2019 04:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 10 Sep 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Industrialists started moving towards Jammu and Kashmir
कश्मीर के हालात बयां करती तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में देशभर के उद्योगपतियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, उद्योग, रोजगार, पर्यटन आदि क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने का काम शुरू कर दिया है। अतमिया फील्डकान प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात के एमडी भावेश सुतारिया ने जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं पर ब्यौरा लिया है। उनका कहना है कि संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए भावेश ने कहा कि दौरे में कठुआ, सांबा, घाटी में स्पेशल इकोनॉमिक जोन, चिनैनी, सुद्ध महादेव में मेगा फूड पार्क, सनासर, भद्रवाह, रियासी में विनेज ईको टूरिज्म/एक्यूजमेंट पार्क/एडवेंचर, वेलनेस/हेल्थ/मेडिटेशन, जम्मू, कटड़ा, उधमपुर में रियल एस्टेट क्षेत्र में इच्छा जताई गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां पर दुनिया की अच्छी गुणवत्ता के सेब, अखरोट, राजमा, टमाटर, केसर आदि हॉर्टिकल्चर, फ्लोकल्चर और कृषि में वेल्यू एडिशन व गुजरात माडल डेयरी, फिल्म सिटी/स्टूडियो की बहुत संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर के लोगों को साथ लेकर काम किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, उद्योग, रोजगार, पर्यटन आदि क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर विश्वास किया जा सकता है। सरकार की ओर से विभिन्न विभागों के साथ समन्वय मजबूत बनाकर काम किए जा रहे हैं।


कहा कि अगर सरकार का प्रोत्साहन मिलता है तो वह घाटी के एक पिछड़े गांव को गोद लेने पर विचार कर सकते हैं। सरकार के साहसिक निर्णय के बाद स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने और उन्हें विकास गतिविधियों में शामिल करने पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed