{"_id":"670b9de6e470b8cbc70ddb7c","slug":"indifference-of-weather-ganderbal-apple-growers-suffered-huge-losses-gardeners-got-worried-now-there-is-n-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की बेरुखी: गांदरबल के सेब बागवानों को हुआ भारी नुकसान, बागवान हुए परेशान, अब अच्छे दाम की उम्मीद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की बेरुखी: गांदरबल के सेब बागवानों को हुआ भारी नुकसान, बागवान हुए परेशान, अब अच्छे दाम की उम्मीद नहीं
Sun, 13 Oct 2024 03:46 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:46 PM IST
सार
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में मौसम की बेरुखी से सेब की फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई, जिससे बागवानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद कम हो गई है।
विज्ञापन
गांदरबल सेब की फसल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में मौसम की बेरुखी से सेब का रंग फीका पड़ गया है। बाजार में अच्छे दाम न मिलने से बागवान परेशान हैं। हालांकि, इस साल पैदावार अच्छी है, लेकिन प्रतिकूल मौसम से गुणवत्ता प्रभावित हुई है। मानसबल के बागवान गुलाम मोहिउद्दीन ने बताया कि पहले सूखे की वजह से उत्पादन पर असर पड़ा।
विज्ञापन
स्कैब और रेड माइट्स जैसी बीमारियां लग गईं, फिर बेमौसमी बारिश ने सेब की गुणवत्ता को प्रभावित किया। इससे बाजार में मांग कम हो गई है। पिछले कुछ महीनों से सेब की कटाई चल रही है, जिसकी शुरुआत हाई-डेंसिटी सेब से हुई, फिर डिलीशियस और अमेरिकन किस्मों की। बागवानों ने बागवानी विभाग की ओर से ध्यान न दिए जाने पर भी चिंता जताई। कहा कि अधिकारी जमीनी स्तर पर आकलन करने के लिए बागवानों के पास नहीं पहुंचे। बागवान गुलाम मोहम्मद भट ने कहा कि हम जो भी उपाय करते हैं, वे हमारे अपने अनुभव पर आधारित होते हैं। अधिकारी कार्यालयों में बैठकर केवल सलाह ही जारी करते हैं। इस साल गांदरबल के सेब को उचित मूल्य नहीं मिल रहा। सेब में रंग की कमी मुख्य कारण है।
विज्ञापन